पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़ । इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45 ने सॉपिन्स स्कूल सेक्टर-32 को 5-2 से हराकर खिताबी मुकाबले में स्थान बना लिया है। इस प्रकार सॉपिन्स स्कूल की चुनौती समाप्त हो गई। स्पोट्र्स कॉम्पलैक्स सेक्टर-42 फुटबॉल ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहला गोल सॉपिन्स स्कूल की ओर से कंवर ने 23वें मिनट में दागा लिसके बाद 27वें मिनट में स्टीफंस के तेग प्रताप ने बराबर कर दिया। इसके एक मिनट बाद यानी 27वें मिनट में स्टीफंस की ओर पहला गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया।
चिराग ने एक गोल दागने के बाद भी अपने हमले को जारी रखा और 40वें मिनट में अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया तभी सॉपिन्स के आर्यमान ने 48वें मिनट में गोल कर स्कोर को बराबर करने का प्रयास किया। स्कोर 3-2 हो गया तभी चिराग ने तीसरा गोल दाग अपनी हैट्रिक लगाते हुए टीम को 4-2 की बढ़त दिला दी। इसके तीन मिनट बाद 53वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा और टीम को 5-2 से जीत दिला दी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल की चुनौती भी समाप्त हो गई। स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल को सेंट जॉन स्कूल ने फाइनल में 2-1 से हराया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.