पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ में भाजपा कोर कमेटी की मैराथन बैठक

चंडीगढ़ में भाजपा कोर कमेटी की मैराथन बैठक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में व्यापारियों और उद्यमियों के विरोध ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। राज्य भर में उठे इतने जोरदार विरोध का असर यह हुआ कि लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने बुलाई गई आज पहली बैठक में ई-ट्रिप का मुद्दा ही छाया रहा। पार्टी इस मुद्दे को लेकर अब से कुछ ही देर में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिलेगी।

पार्टी ने हालांकि दो दिन पहले ही अपने उद्योग मंत्री की ड्यूटी व्यापारियों से बात करने की लगाई थी। कोर कमेटी की बैठक के बाद व्यापारियों ने पंजाब मामलों के प्रधान शांता कुमार, भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा, उद्योग मंत्री अनिल जोशी से मुलाकात की और ई-ट्रिप को दो से तीन महीने के लिए स्थगित करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने ई-ट्रिप की स्लैब 50 हजार से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए करने की मांग भी रखी।


शांता कुमार और कमल शर्मा ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री से बात करके मसले का हल निकाला जाएगा। अमृतसर से करीब 20 विभिन्न व्यापार एसोसिएशनों ने कहा कि छोटे और मझौले व्यापारियों के पास न तो इंफ्रास्ट्रक्चर है और न ही इतने केपेसिटी की वे इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित कर सकें। इन संगठनों के संयोजक सुभाष गोयल ने बताया कि व्यापारी पहले ही राज्य में बिजली की कमी से परेशान हैँ और अब उन पर ई-ट्रिप और डाल दी गई है।
कमल शर्मा ने कहा, व्यापारियों से बात करके उनके हित के अनुसार ही मसले का हल किया जाएगा।