पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। सेंट कबीर स्कूल सेक्टर 26 के गुलमोहर इको क्लब के सहयोग से मंगलवार को इंटर स्कूल वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का थीम था कि किस तरह बढ़ती हुई जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में विवेक हाई स्कूल, गुरूकुल ग्लोबल, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंस्टीटयूट ब्लाइंड, सेंट जोन हाई स्कूल के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
हाउस ने अंत में ये निर्णय लिया कि जनसंख्या पर निंयत्रण रखने के लिए कानून जरूरी है लेकिन ये कानून एजुकेशन के बिना इफेक्टिव नहीं है। प्रिंसिपल जीचडढ़ा और एनजीओ युवसत्ता के कोआर्डिनेटर प्रमोद शर्मा ने कहा कि स्टूडेंट्स ने अच्छी भूमिका निभाई है।
डायरेक्टर जेपी सिंह ने प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पर आई टीमों को पुरस्कृत किया। सेक्रेट हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बेस्ट टीम, सेंट जोन हाई स्कूल को बेस्ट स्पीकर, और सेंट कबीर स्कूल और ब्लाइंड स्कूल को उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए सांत्वना पुरस्कार दिए गए। पर्यावरण विभाग के डायरेक्टर संतोष कुमार, रीजनल इंस्टीटयूट के एक्स डायरेक्टर वासूदेव भी माौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.