पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. बजट में घोषित चंडीगढ़-यशवंतपुर को आज से सप्ताह में दो दिन चलाया जाएगा। स्थानीय सांसद व पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल आज रात 11 बजे इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अभी यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन सोमवार को चलती है। अब यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चला करेगी।
दूसरे दिन वीरवार को चलेगी। दक्षिण की इस ट्रेन में महीनों की वेटिंग रहती थी। इस ट्रेन में यात्रा करने वालों की डिमांड थी कि अगर सप्ताह में दो दिन चलना शुरू हो जाएगी तो उन्हें दिक्कत नहीं होगी। इस पर पवन कुमार बंसल ने उन्हें इसे सप्ताह में दो दिन चलाने का आश्वासन देने के साथ ही बजट में इसके फेरे बढ़ाने की भी घोषणा की गई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.