पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीति पर चर्चा में अटके पर अटके साइंस स्टूडेंट्स

राजनीति पर चर्चा में अटके पर अटके साइंस स्टूडेंट्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. क्या राजनीति देश को चलाने के लिए जरूरी है। ये सब्जेक्ट था पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) की ओर से कराए जा रहे साइंस फेस्ट साइट्रोन का। प्रोग्राम की शुरूआत के साथ पहले दिन हुए अकादमिक मुकाबले। साइंस स्टूडेंट्स के लिए राजनीति के पक्ष और विपक्ष में जवाब देना आसान नहीं था। कुछ स्टूडेंट्स की तर्क की कसौटी पर अपनी बात रख पाए हालांकि ज्यादातर ने कच्ची उम्र के छोटे अनुभव को ही पेश किया। बारिश के कारण कंपीटीशन थोड़ी देर से शुरू हुए। पीयूसीएससी प्रेसिडेंट चंदन राणा ने बताया कि डिबेट के बाद क्विज, डेक्लामेशन कांटेस्ट और पोएट्री रेसिनेशन के भी कंपीटीशन होंगे।