पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट कम सेंटर फॉर वुमंस स्टडीज एंड डवलपमेंट की ओर से वुमन एंड वायलेंस लैसन लर्न एंड फ्यूचर स्ट्रेटजीस पर रीजनल सेमिनार बुधवार को शुरू हुआ। आईसीएसएसआर नॉर्थ वेस्टर्न रीजनल सेंटर में नेशनल कमीशन फॉर वुमन की चेयरपर्सन ममता शर्मा तो नहीं पहुंची लेकिन सेंटर की फाउंडर डायरेक्टर प्रो पैम राजपूत ने अध्यक्षत भाषण दिया। उन्होंने मौजूदा दौर में महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए समाज को इसे रोकने के लिए मिल कर काम करने की नसीहत दी। प्रो पैम के बाद प्रो बीएस घुम्मन, प्रो सुरिंदर कलेर शुक्ला और सेंटर की चेयरपर्सन प्रो मनविंदर कौर ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे रजिस्ट्रार कम डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो राजिंदर भंडारी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.