चंडीगढ़/संगरूर। शहर के होटलों पर अचानक पुलिस की रेड ने पंजाब के संगरूर सिटी में खलबली मचा दी। तीन होटलों पर एक साथ की गई रेड में पुलिस ने एक होटल से एक जोड़े को अपनी हिरासत में लिया है। वहीं मीडियाकर्मियों के पूछताछ के बाद देर रात एक होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
रेड के दौरान पुलिस ने होटलों के रिकॉर्ड को भी खंगाला और होटलों की कार्यशैली की गहराई से जांच की। मामले को लेकर पूरा दिन लोग कई तरह की चर्चा करते नजर आए वहीं हैरत इस बात की हुई कि देर शाम तक पुलिस के आला अधिकारी मामले की पूरी जानकारी देने से कतराते रहे।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और पढ़िए पूरी खबर विस्तार से।
फोटोः भूपिंदर सिंह