पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति विषय पर संस्कृत भाषण प्रतियोगिता 26 को

देशभक्ति विषय पर संस्कृत भाषण प्रतियोगिता 26 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. संस्कृत अकादमी चंडीगढ़ और देव समाज कॉलेज की ओर से इस बार गणतंत्र दिवस पर कराई जाएगी संस्कृत भाषण प्रतियोगिता। बुधवार को संस्कृत अकादमी की प्रेस कान्फ्रेंस में चेयरमैन उदयन आर्यन ने बताया कि 26 जनवरी को देव समाज कॉलेज सेक्टर 45 में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसमें 12 टीमें भाग लेंगी। एमसीएम डीएवी कॉलेज, एसडी कॉलेज सेक्टर 32, पीजीजीसी 42,और पीजीजीसी 11, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और जम्मू यूनिवर्सिटी की टीमें इनमें शामिल हैं। संस्कृत में होने वाली इस भाषण प्रतियोगिता में 51 सौ रुपये का प्रथम पुरस्कार रहेगा। भाषण में देश से जुड़े विषय ही दिए जाएंगे।