पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कककककककककककक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। ट्राइसिटी में गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। सर्द हवाओं और कड़ाके की ठंड में भी गणतंत्र दिवस की रिहसल में पंजाब व चंडीगढ़ के पुलिस बलों और स्कूल व कालेज के छात्रों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि देश भक्ति का जज्बा कैसे इन जवानों और युवाओं में कूट-कूट कर भरा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से मौसम कैसा भी रहा हो लेकिन सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में नियमित रूप से 26 जनवरी के रंगारंग कार्यक्रमों व साहसिक करतबों के लिए लगातार रिहसल जारी है। गार्ड ऑफ ऑनर की परेड की रिहसल में जवानों कदमों की गडग़ड़ाहट गणतंत्र दिवस का अनूठा अहसास दिलाती है।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें और देखिए देशभक्ति का जज्बा दिलाने वाली यह तस्वीरें।

फोटोः रविंदर सिंह भाटिया