पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
मोहाली। पंजाब के पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह बुधवार को मोहाली जिला अदालत में पेश हुए। इनके अलावा मामले में फंसे अन्य आरोपी भी एडिश्नल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज दिलबाग सिंह जोहल की कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में आज मामले में फंसे चरनजीत सिंह मिल्लू भी पेश हुए। पिछली कई पेशियों में मिल्लू कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते विज्ञत पेशी में कोर्ट ने चरनजीत सिंह मिल्लू के खिलाफ इश्तेहार जारी करने के ऑर्डर कर दिए थे।
कोर्ट ने मामले की कार्रवाई करते हुए केस की अगली सुनवाई 29 जनवरी की तय कर दी। अगली पेशी में कोर्ट द्वारा मामले में फंसे सभी आरोपियों पर चार्जेस फ्रेम हो सकते है। ज्ञात हो कि कांग्रेस सरकार के समय तोता सिंह ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में 134 क्लर्कों की भर्ती की थी, जिसके चलते तोता सिंह पर विजिलैंस विभाग की ओर से मामला दर्ज किया गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.