पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। चंडीगढ़ ग्रुप आफ कालेजेज के झंजेड़ी कैंपस में बुधवार को भारत सरकार के छोटे व मध्य उद्यौगों के प्रतिनिधियों द्वारा पांच दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत हुई। प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य एमबीए व इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद नौकरी ढूंढऩे की बजाय अपना कार्य शुरू करने के लिए उत्साहित करना है। इस मौके एमएसएमई विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर वजीर सिंह ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए अपना कार्य शुरू करने की प्रेरणा दी।
उन्होंने बताया कि किसी भी छोटे उद्योग को शुरू करने पर सरकार उत्पादक के बनाए माल का 20 प्रतिशत खुद खरीदती है, ताकि उत्पादक अपना कार्य आसानी से बढ़ा सके। इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा जारी की जा रही स्कीमों व सब्सिडी पर मिलने वाले लोन संबंधी भी जानकारी दी। इस पांच दिवसीय प्रोग्राम में मार्केटिंग व बिक्री, मार्केटिंग पर असर करने वाले फैक्टर, मार्केटिंग व नेटवर्क चैनल आदि विषयों पर भी विचार किया।
इस अवसर पर सीजीसी ग्रुप के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि सीजीसी ग्रुप की हमेशा यही कोशिश रही है कि उनके विद्यार्थी न सिर्फ जीवन के हर क्षेत्र में आगे रहें बल्कि नौकरी करने की बजाए अपना कार्य शुरू करें, इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.