पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमबीए के छात्र ने शराब के नशे चौक पर मारी गाड़ी, साथी छात्रा घायल

एमबीए के छात्र ने शराब के नशे चौक पर मारी गाड़ी, साथी छात्रा घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। पार्टी एन्जॉय करने के बाद शराब के नशे में धुत एमबीए के छात्र ने तेज रफ्तार कार को चौक पर चढ़ा दिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, छात्र और उसकी साथी छात्र घायल हो गए है। मामले में सेक्टर 31 थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के मुताबिक कार को सेक्टर 18 का रहने वाला गौराश सिंगला चला रहा था, उसके साथ में एक दोस्त व एक युवती आम्या थी। गौरांश सिंगला डीएवी कॉलेज का छात्र है और उसके साथ आम्या भी इसी कॉलेज की छात्रा है। हादसे के समय तीनों जीरकपुर में पार्टी से वापस लौट रहे थे। इस दौरान जब वह हल्लोमाजरा चौक के पास पहुंचे तो कार की स्पीड ज्यादा थी और वह सीधा जाकर चौक से टकरा गई।


इस दौरान वहां पर सेक्टर 31 थाना पुलिस में तैनात कांस्टेबल जितेंद्र गश्त के लिए वहां से गुजर रहे थे। जिन्होंने हादसा होते देख मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची पीसीआर की जिप्सी में हादसे में घायल हुए छात्रा और गौराश को इलाज के लिए जीएमसीएच 32 लेकर जाया गया। जिसके बाद मामले में थाना पुलिस ने बयान लेने के बाद गौराश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तीनों जीरकपुर में किसी पार्टी से आ रहे थे, कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
एएसआई रंजित, सेक्टर 31 थाना पुलिस जांच अधिकारी