पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक राम कुमार चौधरी की जमानत याचिका खारिज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


चंडीगढ़ । पंचकूला के चर्चित ज्योति मर्डर केस में आरोपी हिमाचल के दून हलके से विधायक राम कुमार चौधरी की जमानत याचिका पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। याचिका में कहा गया कि राम कुमार हिमाचल कांग्र्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। उनके पिता भी कई बार विधायक रहे और भाई बद्दी नगर परिषद के चेयरमैन व सोलन जिला परिषद के चेयरमैन हैं। पंचकूला पुलिस ने दबाव में मामले की जांच की और उन्हें फंसा दिया।

चंडीगढ़ में बतौर पीजी रहने वाली होशियारपुर की ज्योति का शव 22 नवंबर की सुबह पंचकूला के सेक्टर 21 में मिला था। उसके चेहरे पर कार चढ़ाकर पहचान मिटाने की कोशिश भी की गई थी। ज्योति का बाकि सामान तो था लेकिन दोनों मोबाइल फोन नहीं मिले। ज्योति ने आखिरी बार अपने पिता बूटी राम को फोन किया था और कहा था कि वह रामकुमार चौधरी के साथ जा रही है। अगले दिन उसकी लाश मिली थी।