पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा में हड़ताल ने तोड़ी सरकार की कमर बिजली आपूर्ति बाधित

हरियाणा में हड़ताल ने तोड़ी सरकार की कमर बिजली आपूर्ति बाधित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चण्डीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल ने प्रदेश सरकार की कमर तोड़ डाली है। राज्य के काफी हिस्सों में मैन पावर की कमी के कारण बिजली की आपूर्ति नहीं हो पार ही है। सरकार अब ऐसी स्थिति में जन सहयोग की आपेक्षा कर रही है।
राज्य में कुछ स्थानों पर बाधित बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारी तथा कर्मचारी रात दिन सभी सम्भव प्रयत्न कर रहे हैं।
वितरण निगमों के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि इस मामले में जन सहयोग अपेक्षित है। बिजली की नियमित आपूर्ति के लिए राज्य में अतिरिक्त मैन—पॉवर की आवश्यकता हो सकती है इसके दृष्टिगत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से दसवीं सहित इलैक्ट्रिशियन, इलैक्ट्रोनिक्स या वायरमैन व्यवसाय में दो साल का कोर्स किए हुए अथवा व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों से लाईनमैन या इलैक्ट्रिशियन कोर्स के उत्तीर्ण छात्र अपने क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता परिचालन से सम्पर्क कर सकते हैं।