पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चंडीगढ़ । बेलगाम ऑडी द्वारा सेक्टर 17-18 की डिवाइडिंग रोड़ लांघ कर टवेरा सवार तीन लोगों की जान लेने के मामले में बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से कहा गया कि मामले में चार्जशीट दायर कर दी गई है।
21 वर्षीय मृत साहिल जुनेजा के पिता यशपाल जुनेजा की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया कि 24 जुलाई की रात एक बजे टवेरा और ऑडी क्यू सेवन के बीच टक्कर हुई थी। ऑडी डिवाइडर लांघ कर सामने से आ रही टवेरा गाड़ी से टकरा गई थी। हादसे में गाजियाबाद निवासी बीबीए स्टूडेंट साहिल जुनेजा, बीटेक छात्र कुलदीप सिंह और गाड़ी के ड्राइवर हस्त बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई थी। ऑडी पंचकूला के उद्योगपति रजत कपूर की है। पुलिस ने मृतक ड्राइवर पर केस दर्ज किया। मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस की जांच पर सवाल खड़ा करने पर पुलिस ने ऑडी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.