पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना की वर्दी पर भारी पड़ सकता है टैटू

सेना की वर्दी पर भारी पड़ सकता है टैटू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। टैटू का शौक और सेना में भर्ती दोनों साथ साथ नहीं चल सकते। ऐसे में आप या तो सेना में भर्ती हो सकते हैं या टैटू बनवा सकते है। सेना ने स्पष्ट किया कि उन लोगों को भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा जिन्होंने टैटू गुदवाया है।
सेना भर्ती मुख्यालय, अंबाला छावनी में 10 से 19 फरवरी तक राजीव गांधी खेल परिसर अम्बाला शहर में खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।


इस रैली में अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवा भाग ले सकेंगे। सेना प्रवक्ता ने बताया कि जिन युवाओं ने अपने शरीर पर टैटू इत्यादि गुदवा रखे हैं, उन्हें सेना में भर्ती नहीं किया जाएगा।


बस इन्हें मिल सकती है छूट
हाथ पर धार्मिक चिह्न अथवा बाजू पर नाम इत्यादि लिखे युवाओं को भर्ती में शामिल होने की छूट दी जाएगी लेकिन कंधों के पास, छाती पर, पीठ पर या शरीर के अन्य हिस्सों पर टैटू बनवाए युवाओं को रैली में शामिल नहीं किया जाएगा।