पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब आप करेगी टेलीफोन से लोगों से संपर्क

अब आप करेगी टेलीफोन से लोगों से संपर्क

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। हरियाणा में आप पार्टी ने अपनी गतिविधियों को बढ़ावा देना शुरू कर दिया। इसके लिए प्रदेश के लोगों से अब टेलीफोन से संपर्क साधने की दिशा में काम किया जा रहा है। हिसार और करनाल में पार्टी ने सेंटर स्थापित कर लोगों से बातचीत की जा रही है। इसमें यह जानने की कोशिश हो रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश के लोग किन मुद्दों को शामिल कराना चाहते हैं। उनकी अपने सांसद से क्या अपेक्षा है।


कैसे इस अपेक्षा पर सांसद खरा उतर सकता है। पार्टी की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव से पहले पहले ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को संपर्क साध कर उनका मनन टटोला जाए। पार्टी के थिंकटैंक का मानना है कि लोगों से फेस टू फेस संपर्क करना तो मुश्किल है। लोकसभा चुनाव में भी ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में टेलीफोन संपर्क साधने का बेहतर माध्यम बन सकता है। इस के चलते ही आप ने दो केंद्र स्थापित किए हैं।