पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रवक्ता दुर्गादत्त गोयल ने यहां जारी ब्यान में कहा है कि हरियाणा से दो खाली होने वाली राज्यसभा सीटों में वैश्य समाज के किसी व्यक्ति को प्रतिनिधित्व दिया जाए। उन्होंने इनेलो सुप्रीमों औमप्रकाश चौटाला को पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता व कांग्रेस हाईकमाल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश गुप्ता के नाम सुझाते हुए कहा कि ये दोनों समाज के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्त राज्यसभा सदस्य के रूप में हरियाणा से प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।
परन्तु आज हरियाणा की ओर से कोई भी वैश्य समाज का नुमाइंदा प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा है। समाज के प्रवक्ता श्री गोयल ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज का लक्ष्य है कि वैश्य समाज को सत्ता में समुचित भागीदारी मिले और राजनीतिक सम्पन्नता बहाल कर वह सत्ता की धुरी बनें। उन्होंने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज १६ फरवरी को अम्बाला जिले के बराड़ा की अग्रवाल धर्मशाला में एक वैश्य महापंचायत का आयोजन करेगा, जिसमें आगामी लोकसभा एवम् विधानसभा चुनावों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस महापंचायत में प्रदेश की वैश्य बाहुल्य १६ सीटों पर चुनाव लडऩे वाले संभावित उम्मीदवारों को पैनल तैयार किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.