पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. हम औरतों को सिर्फ ब्यूटी पार्लर और सिलाई जैसी ट्रेनिंग देकर रिहेबलिटेशन की बात करते हैं। लेकिन ये भूल जाते हैं कि इस वर्ग की औरतें पार्लर जाती ही कितना हैं और कितने कपड़े सिलाती हैं। इसकी बजाए उन्हें कंस्ट्रक्शन के काम और अन्य कामों की ट्रेनिंग देने की जरूरत है।
पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर वूमंन स्टडीज एंड डवलपमेंट की ओर से वुमन एंड वायलेंस लैसन लर्नट एंड फ्यूचर स्ट्रेटजीस पर रीजनल सेमिनार में प्रो मनजीत ने अपनी स्टडी को आधार बनाते हुए ये सुझाव दिए। उनकी स्टडी चंडीगढ़ में कंस्ट्रक्शन वर्कर के तौर पर काम करने वाली महिलाओं पर आधारित है। सेमिनार में महिलाओं की मौजूदा स्थिति और उनके जीवन स्तर पर सुधार की बात हुई। दूसरे दिन भी सेमिनार में मेल मेंबर्स की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.