चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र। हड़ताल में चक्का जाम तो लोग झेल गए थे। लेकिन बिजली कर्मचारियों की हड़ताल ने ठंड में भी लोगों के भीतर उबाल ला दिया। दो दिन शहर के साथ साथ पूरे जिले ने ब्लैक आउट झेला। न बिजली और न पानी। सब्र का बांध तो लोगों का मंगलवार शाम को ही टूट गया था। बुधवार सुबह इंतजार करते लोग उबल पड़े। बस इसके बाद सड़कों पर गुस्सा उतरना शुरू हो गया। तड़के से लेकर देर शाम शहर जाम ही झेलता रहा।
दोपहर होते होते शहर में उपद्रव की स्थिति हो गई थी। जिससे पुलिस प्रशासन की सांसें भी फूल गई थी। दिनभर जाम खुलवाने को अधिकारी और पुलिस इधर से उधर दौड़ती रही, एक जगह जाम खुलवाती, दूसरी जगह जाम लग जाता। इसी बीच पब्लिक भड़क गई। भड़के लोगों ने पुलिस पर ही गुस्सा उतार दिया। लठों के साथ पुलिस कर्मियों को दौड़ा कर पीटा। प्रशासनिक अधिकारियों की गाडिय़ों को निशाना बनाया। एक एएसआई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि कुछ को चोटें भी लगी। इसके बाद पुलिस सख्त हुई तो प्रदर्शनकारी भागे।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और पढ़िए पूरी खबर विस्तार से।