पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) की ओर से प्रेसिडेंट चंदन राणा ने यूनिवर्सिटी इंसटीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में एलएलएम शुरू किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने एलएलएम का वन ईयर कोर्स यहीं पर शुरू करने की बात की।
वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर को सौंपे अपने ज्ञापन में पीयूसीएससी ने लिखा है कि करीब 400 लॉ ग्रेजुएट हर साल पीयू से निकलते हैं जबकि पीजी की सीटें सिर्फ 50 हैं। ऐसे में पीजी करने के इच्छुक स्टूडेंट्स को इधर-उधर दूसरी यूनिवर्सिटीज में जाना पड़ता है। इसलिए पीयू यूआईएलएस में भी एक साल का एलएलएम कोर्स शुरू करे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.