पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स को इस बार बोर्ड एग्जाम के लिए ऑन लाइन एडमिट कार्ड देने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स (एलओसी) डाल दी है। 10वीं और 12वीं के एग्जाम 1 मार्च से शुरू हो जाऐंगे
27 को एडमिट कार्ड होंगे अपलोड :
बोर्ड की प्रवक्कता रमा शर्मा के मुताबिक 27 जनवरी तक बोर्ड की परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड भी अपलोड कर दिए जाऐंगे। स्टूडेंट्स वेबसाइट से डाउन लोड करेंगे बोर्ड की तरफ से किसी तरह के एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाऐंगे।
प्रिंसिपल के सिग्नेचर अनिवार्य :
शर्मा का कहना है कि वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउन लोड करने के बाद स्टूडेंट्स को उसके ऊपर प्रिंसिपल के सिग्नेचर करवाने होंगे। बिना प्रिंसिपल के सिग्नेचर के एडमिट कार्ड पर स्टूडेंट्स की एग्जाम में एंट्री नहीं होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.