पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किंग्स को मिला संजय बांगड़ का साथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग-7 में किंग्स इलेवन पंजाब को पूर्व भारतीय ऑल राउंडर संजय बांगड़ का साथ मिला है और अब वे बतौर अस्सिटेंट कोच टीम के साथ जुड़ेंगे। बांगड़ रेलवे के पूर्व कप्तान रहे हैं और आगामी सीजन में वे टीम को अपनी सेवाएं देंगे।

टीम के साथ जुडऩे के बाद संजय ने कहा कि मैं टीम के साथ जुड़कर बेहद खुश हूं और में टीम को सफल बनाने में पूरी कोशिश करूंगा। मैं फ्रेंचाइजी का शुक्रगुजार हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे ये मौका दिया। ये नया सीजन है और मैं टीम के साथ एक नई शुरुआत करना चाहता हूं। मुझे मालूम है कि सीजन काफी चुनौती भरा होगा और हमें कई दमदार टीमों से खेलना है, लेकिन हम इसके लिए तैयार रहेंगे। टीम के युवाओं में जोश की कमी नहीं है और ये फॉर्मेट ऐसे ही खिलाडिय़ों के लिए है। हम इस बार किंग्स इलेवन पंजाब के फैंस को निराश नहीं होने देंगे।