पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। हीरो हॉकी इंडिया लीग सीजन-2 को रोमांच 25 जनवरी से शुरु होगा और उसके लिए पंजाब के वॉरियर्स अपनी तैयारी में जुटी है। इस सीजन में लीग की शुरुआत मोहाली से होनी है जो जेपी वॉरियर्स पंजाब का होम ग्राउंड है। पंजाब की टीम इसके लिए लगातार पसीना बहाना बहा रही है।
वीरवार को मोहाली के इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में पंजाब के वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलियाई कोच बैरी डांसर और कप्तान जेमी ड्वायर के नेतृत्व में अभ्यास किया। कोच ने टीम के खिलाडिय़ों की शॉर्ट और लॉन्ग पास पर ज्यादा ध्यान देते हुए कड़ा अभ्यास करवाया तो वहीं कप्तान जेमी ने उन्हें कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। टीम पिछली बार के मुकाबले काफी मजबूत है और संतुलित भी। इसलिए इस बार टीम से उम्मीदें ज्यादा होंगी। पहले सीजन में टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, इसलिए इस बार कप्तान जेमी ड्वायर एक अलग ही रणनीति बनाकर मैदान पर उतरेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.