पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जूनियर क्रिकेटर्स का फिर से लगेगा जमावड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। दूसरे हरियाणा रुरल प्रीमियर लीग अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 फरवरी से होगा। ये टूर्नामेंट 13 फरवरी तक जारी रहेगा जिसमें 12 टीमें अपनी चुनौती पेश करेंगे। ये चैंपियनशिप लीग कम नॉक आउट आधार पर होगी और इसके मुकाबले ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें शामिल टीमों मे जगह बनाने के लिए खिलाडिय़ों को ट्रायल देने होंगे और खिलाड़ी अपनी एंट्री सुबे सिंह को 92178-85748 दे सकते हैं।

इसमें 1 जनवरी 1998 को या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं और ये ट्रायल हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में होंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए अमरजीत कुमार ने बताया कि हर टीम तीन मैच खेलेगी। मैच व्हाइट ड्रैस और कलर ड्रैस में होंगे। हर मैच में खिलाडिय़ों को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया जाएगा और इसकी विजेता व उप-विजेता टीम को शानदार ट्रॉफी भी दी जाएगी।