पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। खाना बनाने का सबसे अलग प्रोसेस है इसे बार्बीक्यू स्टाइल में बनाना। इस प्रोसेस में फूड धीमी आंच पर पकाया जाता है। एक बार्बीक्यू स्टाइल कुकिंग के दर्जनों तरीके हैं। जिसमें यूरोपियन, मेक्सिकन, थाई और इंडियन स्टाइल खास है। रेस्त्रां-होटल्स में परोसा जाने वाले यह फूड घर पर बनाया जा सकता है। सिर्फ इसके लिए कुछ चीजें जानने की जरूरत है। सेक्टर-26, बार्बीक्यू नेशन रेस्त्रां में वीरवार को इसी मेकिंग की जानकारी दी गई। रेस्त्रां के शेफ तरनजोत सिंह और शमशेर गिल ने बार्बीक्यू फूड पर डैमो दिया। उन्होंने बताया कि लोगों के बीच इस कंसेप्ट की जानकारी नहीं है। उन्हें लगता है कि घर पर यह बनाना मुश्किल है। सिर्फ उन्हें बेसिक चीजें समझने की जरूरत है। जैसे कि यह जल्दबाजी में नहीं, बल्कि लो फ्लेम पर बनाता है।
बार्बीक्यू की मेकिंग पर शेफ तरनजोत बताते हैं,'यह पेशेंस वाली कुकिंग है। इसमें सबसे खास रहती है इसकी मैरिनेशन। चाहे वेज हो या नॉनवेज। इसे पकाने से पहले मैरिनेट करके रखा जाता है। फिर इसकी ग्रिलिंग होती है। होटल में यह फूड रा-मसाले यूज कर बनाया जाता है। पर घर में इसे रेडिमेट मसालों से तैयार किया जा सकता है। इंडोर कुकिंग के लिए वेबर ग्रिल यूज की जा सकती है। पर इससे पहले फूड को मैरिनेट किया जाता है। वेज मैरिनेशन के लिए दही, लाल-काली मिर्च, नमक, धनिया और हल्दी जैसे इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर 30 मिनट के लिए छोड़ा जाता है। फिर स्टिक में लगाकर उसकी चारकोल पर ग्रिलिंग। जबकि नॉनवेज के लिए मैरिनेशन वेज जैसी होती है। सिर्फ इसे 3 से 12 घंटे के लिए रखा जाता है। फिर बॉस्टिंग स्टिक में लगाकर 15-20 मिनट तक ग्रिल किया जाता है। फ्लेवर के लिए स्टिक में ऑयल के साथ लेमन, अदरक, मिंट फ्लेवर दे सकते हैं।Ó
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.