पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व मिसेज इंडिया फ्रेनी को किया मैसेज मैं तेरा आशिक हूं,तुझे जुदा न होने दूंगा

पूर्व मिसेज इंडिया फ्रेनी को किया मैसेज मैं तेरा आशिक हूं,तुझे जुदा न होने दूंगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। 2006 की मिसेज इंडिया रनरअप फ्रेनी आहूजा ने अब पीपीपी यानि पंजाब पिपुल पार्टी के जनरल सेक्रेटरी यादविंदर सिंह बूटर पर आरोप लगाया है कि वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और पार्टी प्रधान मनप्रीत बादल उन्हें संरक्षण दे रहे हें। फ्रेनी ने बूटर के भेजी हुई ईमेल और मैसेज दिखाए। जिसमें बूटर फ्रेनी को कह रहे हैं कि वह उनके पक्के और पागल आशिक हैं। इसके अलावा फ्रेनी को मैसेज में लिखा जा रहा है कि अगर वह उसकी न हुई,तो किसी दूसरे की भी होने नहीं देंगे। फ्रेनी ने चंडीगढ़ पुलिस पर भी आरोप लगाए कि उसने जून 2012 से बूटर के खिलाफ शिकायत दे रखी है, बावजूद इसके उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया जा रहा है। बूटर ने पीपीसी से एमएलए सीट पर गुरदासपुर से चुनाव लड़े थे। लेकिन हार गए थे।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और पढ़िए क्या था पूरी मामला।

फोटोः अश्वनी राणा।