पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Deep Complex Bicengi Sewer Water, 2 Million People Will Have To

दीप कॉम्पलेक्स में बिछेंगी सीवर-वाटर, लोगों को देने होंगे 2 करोड़

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। नगर निगम हाउस में दीप कॉम्पलेक्स हल्लो माजरा में सीवर और वाटर सप्लाई लाइन बिछाने की प्रशासन की मंजूरी पर वीरवार को हाउस ने मुहर लगा दी। लाइन अंडर पैराफेरी बिछेगी। पर होगी टेंपरेरी। इसपर निगम का खर्च 6. करोड़ 37 लाख रुपये खर्च आएगा। इसमें से एक तिहाई यानि दो करोड़ रुपये दीप कॉम्प्लेक्स बाशिंदों को सहना होगा। निगम पानी के बिलों के साथ किस्त भी बना देगी। निगम कमिश्नर वीपी सिंह की ओर से डिटेल चर्चा करवाए जाने पर पूरा हाउस सहमत हो गया।

इस एजेंडा पर कांग्रेस के सतीश कैंथ श्रेय लेने के लिए पहले खड़े होकर कहने लगे कि प्रशासक ने सीवर और वाटर सप्लाई लाइन बिछाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए प्रशासक का आभार व्यक्त करते हैं। इसी बीच बसपा काउंसलर जन्नत जहां मेयर को संबोधन के बजाए कमिश्नर को कहने लगी कि दो साल से दीप कॉम्पलेक्स के अलावा कोई एजेंडा नहीं ला रही हैं। इसको लाते हुए थक कई हैं। इसकी प्रशासक ने परमिशन दे दी है तो फिर इसे हाउस में लाने की क्या जरूरत थी। दिस इज नॉट लव लैटर। इसपर इलेक्शन से पहले काम कैसे हो सकता है। इसपर कमिश्नर ने कह दिया कि बिजनेस नॉट आरगू विद मी। ऐसा हाउस मैंबर से कर सकते हो मुझ से नहीं।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और पढ़िए पूरी खबर विस्तार से।

फोटोः रवि कुमार