पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। इंसान को बयां करने के लिए एक शब्द काफी नहीं होता। पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शब्दों से नहीं कहे जाते। ऐसी ही एक शख्स हैं स्पोर्ट्समैन हरभजन सिंह। क्रिकेटर व गेंदबाजी के रूप में उन्हें जाना जाता है। उनकी पर्सनैलिटी से जुड़े कई खास बातें शो 'मिशन सपने' में देखने को मिलेगी, जो अप्रैल से शुरू होगा। कलर्स चैनल पर शुरू हो रहे इस शो की शूटिंग वीरवार को चंडीगढ़ में हुई। सेक्टर-17, प्लाजा में हरभजन सिंह नए रंग-रूप में दिखे। वे बिस्किट वाला बनकर नमकीन-बिस्किट बेच रहे थे।
कलर्स के इस शो के जरिए हरभजन सिंह एक दिन के लिए आम आदमी बने थे। वे शहर में बिस्किट वाले राम अवतार की भूमिका निभा रहे थे ताकि वे उसकी मदद कर सके। अपनी पर्सनैलिटी को छोड़कर किसी दूजे की तरह गुजारा करना कोई प्रमोशन स्टंट नहीं था, बल्कि हरभजन, राम अवतार बनकर कैंसर पीडि़त उसकी वाइफ मंजू के इलाज के लिए पैसे इक्ट्ठा कर रहे थे।
हरभजन ने कहा,'बहुत मुश्किल से अपने सपनों को पूरा किया है। अब किसी दूसरे के सपने को पूरा करने का मौका मिला है। इसलिए मैं ऐसा बना और यहां मौजूद लोगों को बिस्कुट-नमकीन बेचीं। अपना पैसा-रुतबा छोड़कर किसी जरूरतमंद की परेशानी का हिस्सा बना। यह शो 'मिशन सपने' अप्रैल से कलर्स पर शो रहा है। इसमें सलमान खान, वरूण धवन, मीका सिंह जैसे बॉलीवुड-टीवी एक्टर, स्पोर्ट्स से लेकर म्यूजिक से जुड़े लोग हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे।
NOTE: आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और देखिए हरभजन सिंह की कुछ EXCLUSIVE तस्वीरें।
फोटोः जसविंदर सिंह
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.