पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोपहर 11 बजे चंडीगढ़ का तापमान 11 डिग्री

दोपहर 11 बजे चंडीगढ़ का तापमान 11 डिग्री

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। शुक्रवार सुबह एक बार फिर कोहरे ने अपना रंग दिखाया। चंडीगढ़ के लोग सुबह जब सोकर उठे तो चारों तरफ कोहरे की सफेद चादर नजर आई। ठंड भी बहुत ज्यादा थी। सुबह 8 बजे शहर का तापमान 7 डिग्री था और विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम थी। दोपहर 11 बजे भी शहर का मौसम साफ नहीं था। दोपहर 11 बजे चंडीगढ़ का तापमान 11 डिग्री था। जबकि विजिबिलिटी 750 मिलीमीटर थी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 की दोपहर बाद एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। जिसके बाद एक बार फिर मौसम बिगडऩे की संभावना है। उधर, शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक एक भी फ्लाइट ऑपरेट नहीं हो सकी।