पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। इनेलो ने सीडी जारी कर हरियाणा सरकार के चीफ पार्लियामेंट्री रामकिशन फौजी पर सीएलयू के नाम पर पैसे लेने का जो आरोप लगाया लोकायुक्त ने इन आरोपों पर जांच करते हुए फौजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।इस आदेश के बाद फौजी की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इधर सरकार भी इस मामले में अब बचाव की भूमिका है। यदि सरकार फौजी के खिलाफ केस दर्ज कराती है तो सात अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ केस दर्ज कराना होगा। क्योंकि इनेलो ने आठ सीडी जारी कर कांग्रेस के विधायकों व पार्टी नेताओं पर सीएलयू के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया था। लोकायुक्त के निर्णय के बाद यदि सरकार मामला दर्ज नहींं कराती तो उनकी फजीहत होती है। दूसरी ओर इनेलो ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुल मिला कर सीडी कांड में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार उलझती नजर आ रही है। चीफ सेक्रेटरी हरियाणा एससी चौधरी ने बताया कि इस मामले में अभी कुछ कहा नही जा सकता। क्योंकि लोकायुक्त के निर्णय का अध्ययन किया जा रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.