पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. हरियाणा में दो दिन की हड़ताल को समाप्त हो गई। आज कर्मचारियों की मांगों को लेकर चंडीगढ़ में चीफ सेक्रेटरी के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।बैठक में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को रखा और कहा कि इन्हें पूरा किया जाना चाहिए। दूसरी ओर चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि सरकार उनकी वाजिब मांगों को मानने के लिए तैयार है। लेकिन जिस तरह से हड़ताल पर अराजकता फैलाई इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। चीफ सेक्रेटरी एससी चौधरी ने कहा कि सरकार के दरवाजे कर्मचारियों के लिए हमेशा खुले हैं। 12 बजे शुरू हुई बैठक में कई मुद्दों पर तो दोनों पक्ष राजी हो गए है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि अभी तक बातचीत सही दिशा में जा रही है। अब यह देखना है कि कर्मचारियों की कितनी मांगे पूरा होती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.