पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Preparations For Republic Day In Panchkula Away, Took Stock Of DC

पंचकूला में चली गणतंत्र दिवस की तैयारियां, डीसी ने लिया जायजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचकूला. सेक्टर 5 स्थित हुडा के परेड ग्रांउड में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां प्रशासन के साथ साथ बच्चों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। बच्चों ने शुक्रवार को यहां फुल ड्रेस रिहर्सल की तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन के अधिकारियों ने यहां इन तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर पंचकूला के एडीसी एसपी अरोडा पंचकूला के डीसी डॉ एसएस फुलिया और शिक्षा विभाग के अधिकारी यहां मौजूद थे। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया और इसके साथ साथ लड़कियों को बचाने की शपथ भी दिलवाई। वहीं दूसरी शहर में सड़कों पर विभिन्न विभागों की ओर से गंणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के लिए बोर्ड और बैनर लगाने का काम भी शुरू हो गया है। यह काम शहर की विभिन्न सड़कों पर किया जा रहा है।