पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस बनकर किडनैपिंग करने के केस में अगली सुनवाई पर पहुंचे केस के आईओ

पुलिस बनकर किडनैपिंग करने के केस में अगली सुनवाई पर पहुंचे केस के आईओ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचकूला. पिछले वर्ष अप्रैल में सेक्टर 10 में ढाबे पर दो लोगों को साथ मारपीट करने और उन्हें जबरन कुरुक्षेत्र लेकर जाने के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में मामले की सुनवाई की गई। इस दौरान कोर्ट में इस मामले के सभी आरोपी भी आए। इन आरोपियों के खिलाफ चालान और अन्य सबूत पुलिस पहले ही कोर्ट में पेश कर चुकी है, लेकिन अभी केस के आईओ की गवाही होनी बाकी है। उनकी गवाही के बाद ही कोर्ट किसी नतीजे पर आ सकती है। इसके लिए कोर्ट में सेक्टर 5 पुलिस थाने के पूर्व एसएचओ नवीन संधू ने गवाही देनी है। उन्हें इसके लिए कोर्ट मे आने के लिए समन भेजा गया था, लेकि न उन्होंनें कोर्ट में रिक्वेस्ट भेजी कि अभ्ज्ञी वो नहीं आ सकते हैं। इस लिए अगली सुनवाई पर कोई में पेश होंगे। वहीं पंचकूला सेक्टर 5 के एसएचओ मुकेश ने शुक्रवार को अपनी गवाही दी। मामले की अगली सुनवाई 1 फरवरी को है। उस दिन इस केस के आईओ की गवाही देने के बाद केस किसी अहम नतीजे तक पहुंचेंगे।