पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंचकूला. सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल में पुलिस चौकी को खोलने की मांग जोर देती जा रही है। इस मांग के बारे में स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन के साथ साथ अस्पताल प्रबंधन को शिकायत दी जा चुकी है। इस बारे में पहले ही जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को यहां जगह देने के लिए आदेश जारी किए हुए हैं। इस बारे में पंचकूला के डीसी डॉ एसएस फुलिया ने अस्पताल प्रबंधन को बोला है, कि यहां जगह दी जाए, क्यों कि अस्पताल में आए दिन कुछ न कुछ हंगामा होता रहता है। जिसके बाद मामला सामने आता है, कि पुलिस देरी से आती है। इसलिए इस परेशानी से बचने के लिए ऐसा किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.