पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली. आतंकी गतिविधियों में शामिल बब्बर खालसा इंटरनेंशनल के आतंकी बलबीर सिंह भूतना, पुरषोतम सिंह, प्यारा सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरमिंदर सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को मोहाली जिला अदालत में पेश किया। इनके अलावा मामले में फंसे जमानत पर चले तीन मुलजिम दलजीत सिंह, निर्मल सिंह व तलविंदर सिंह भी एडिश्नल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज दिलबाग सिंह जोहल की कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने मामले की कार्रवाई करते हुए केस की अगली सुनवाई 31 जनवरी की तय कर दी।
क्या है मामला
ज्ञात हो कि इन मुलाजिमों के खिलाफ 19 मार्च 2010 को जीरकपुर थाने में केस दर्ज किया था। इस केस में पुलिस व अन्य ऑफिसरों की गवाहियां कोर्ट में पूरी हो चुकी है। इस मामले में सरकारी गवाह सूरत सिंह निवासी फिरोजपुर ने पुलिस को दिए अपने बयानों में कहा था कि आतंकी बलबीर सिंह भूतना वर्ष 2010 में केंद्रीय जेल नाभा जेल में कैद था। उस समय मार्च 2010 के पहले हते उसे भूतना का फोन आया कि वे उनके गांव में जाकर उसकी मां का हाल पूछ कर आए। उसे कहा गया था कि वह प्यारा सिंह नाम के एक व्यक्ति को कुछ कपड़े देकर उसके घर तक पहुंचा दे। सूरत सिंह ने कहा कि जब प्यारा सिंह आया तो उसके पास कपड़ों की जगह आरडीएक्स था। जिसे देख वह घबरा गया और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.