पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली. फेज-2 स्थित ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के जूनियर विंग के सभी विद्यार्थी पाजामा-कुर्ता पहन नेता जी के भेष में उपस्थित हुए। बच्चों ने इस दौरान जय हो.., ऐ मेरे वतन के लोगों.. जैसे कई देश भक्ति गीतों को गाकर समा बांधा। इस दौरान केजी व पहली कक्षा के बच्चे राजवीर, हरसिमरन, काव्या, जगजीत व अन्यों ने मिलकर ग्रुप में मेरा मुल्क मेरा देश यह वतन... देशभक्ति गीत पेश कर समा बाधा। इस दौरान फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जहां बच्चों ने एक दूसरे के चेहरों पर भारत के झंडों की पेंटिंग्स बनाई। स्कूली की प्रिंसिपल रनजीत बेदी ने सभी बच्चों को गणतंत्रत दिवस की बधाई दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.