पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंतरनतारन. लोगों को नसीहत खुद मियां फजीहत..। यह स्टीक पंजाब सरकार के लोक संपर्क विभाग पर ठीक बैठती है। क्योंकि एक तरफ पंजाब सरकार राज्य में पंजाबी लागू करने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने के दावें कर रही है। लेकिन खुद ही दावों से भाग रही है। हम बात कर रहे है लोक संपर्क विभाग की 2014 नई डायरी की। जिसकी बाहरी जिल्द पर ही इंग्लिश के मोटे अक्षरों में पंजाब 2014 इंडिया बिगिन्स हियर लिखा हुआ है। उपर लगी मोहर में भी इंग्लिश में ही गवर्नमेंट पंजाब लिखा हुआ है। इतना ही नहीं डायरी के अंदर पहले पन्ने पर भी ऐसा ही इंग्लिश में लिखा हुआ है। यह देख कर हर एक पंजाब सरकार की पंजाबी लागू करने की बात को याद कर रहा है।
हर दिन पंजाब सरकार करती है पंजाबी लागू करने के नए आदेश..
पंजाब सरकार आए दिन कैबिनेट मीटिंग हो या कोई सरकारी समागम हर जगह से पंजाबी लागू करने के आदेश जारी करने से नहीं झिझकती। लेकिन खुद पंजाब सरकार अपने दावे पर खरा नहीं उतरती। लोक संपर्क विभाग की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी 2014 की डायरी रिलीज़ की गई। लेकिन डायरी के बाहर ही इंग्लिश शब्द लिखे होने से हर कोई हैरान रह गया। यह लोक संपर्क विभाग की गलती है या लापरवाही। लेकिन लोगो में तो इसकी खूब चर्चा चल रही है। हैरानी की बात है कि लोक संपर्क विभाग सरकार का मुख्य अंग होता है। सरकारी समागमों की कवरेज तो पंजाब सरकार के बड़े अधिकारी देखकर भेजने से गुरेज नही करते लेकिन खुद अपनी डायरी पर इतनी बड़ी गलती कैसे भूल गए। इस संबंधी जब लोक संपर्क विभाग के डायरेक्टर अश्वनी कुमार के मोबाइल नंबर 98555-60511 पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन व्यस्त कर दिया। इसके बाद सहायक डायरेक्टर गुरवरियाम सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई आपत्ति की बात नहीं है। यह कोई बड़ा ईशू नहीं है। जिससे आपको कोई परेशानी आ रही हो।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.