पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रि के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर शेखरन 27 को शहर में

अग्रि के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर शेखरन 27 को शहर में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. पंजाब यूनिवर्सिटी की कलोकियम सीरीज के तहत डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के डाइरेक्टर जनरल (मिजाइल एंड स्ट्रेटजिक सिस्टम) डॉ वीजी शेखरन इस बार होंगे पीयू फैकल्टी और स्टूडेंट्स से रू-ब-रू। वह एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीस एंड एप्लीकेशन : प्रेजेंट एंड फ्यूचर पर 27 जनवरी को लेक्चर देंगे। पीयू के वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर इसकी अध्यक्षता करेंगे। डॉ एसएस भटनागर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ऑडिटोरियम में दोपहर तीन बजे इसका आयोजन होगा। डॉ शेखरन अग्नि मिसाइल के प्रो डाइरेक्टर रहे हैं। 1984 में डीआरडीओ ज्वाइन करने के बाद वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का हिस्सा रहे हैं।