पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एग्जामिनेशन संबंधित शिकायत सिर्फ ऑन लाइन

एग्जामिनेशन संबंधित शिकायत सिर्फ ऑन लाइन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. पंजाब यूनिवर्सिटी में एग्जामिनेशन संबंधित शिकायत सिर्फ ऑन लाइन ही भेजी जा सकेगी। ये जानकारी पीयू के एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट ने जारी की है। ग्रिएंवेसेज मॉनिटरिंग सिस्टम पीयू ने हाल ही में लांच किया था। इसमें रोल नंबर, नाम, ईयर, प्राइवेट या रैगुलर, सेमेस्टर, सब्जेक्ट आदि जानकारियां देकर स्टूडेंट्स को ऑन लाइन शिकायत देनी हैं जिसका हल उन्हें तीन से पांच वर्किंग डेज में मिलेगा। पीयू ने अब जो सूचना जारी की है, उसके अनुसार शिकायत सिर्फ इसी तरीके से एंटरटेन की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पीयू में सबसे ज्यादा शिकायतें एग्जामिनेशन से संबंधित ही होती हैं जिसके चलते कंट्रोलर प्रो परविंदर सिंह ने इसकी शुरूआत की थी। हाल ही में अपने कार्यकाल का एक साल पूरा करने वाले प्रो सिंह ने इससे पहले सभी एग्जाम के फॉर्म भी ऑन लाइन कर दिए हैं।