पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़. गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुर खुर्द में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत चल रही दो दिवसीय स्कूल मैनेजमेंट डवलपमेंट कमेटी की ट्रेनिंग संपन्न हो गई ।इस ट्रेनिंग में कमेटी के मैंबर्स को सीबीएसई के सीसीई सिस्टम के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई, स्टूडेंट्स को क्वालिटी बेस्ड एजुकेशन देने की बात कही गई।
ट्रेनिंग में मोरल एंड डवलपमेंट ऑफ स्टूडेंट्स, रोल ऑफ कमेटी इन स्कूल, हेल्थ एंड सेनिटेशन के बारे में बताया गया। इस ट्रेनिंग का आयोजन सर्व शिक्षा अभियान के सहयोग से करवाई गई । प्रिंसिपल नीना कालिया ने इस मौके पर एसएमडीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका सहयोग स्कूल में बहुत ही सराहनीय है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.