पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की दिल्ली वेवराइडर्स ने दूसरे सीजन की तैयारी कर ली है और टीम में नए चेहरे, नया उत्साह और एचआईएल 2014 कप को जीतने का जोश भरा है। आठ नए खिलाडिय़ों और एक नए कोच के साथ टीम दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम के चीफ कोच सेड्रिक डिसूजा के पास राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर कोचिंग का लंबा अनुभव है।
वे टीम में समर्पण फिटनेस के प्रति अनुशासित और मानसिक स्तर मजबूती के लिए विख्यात डिसूजा अपनी नई भूमिका में अब इस सीजन को और भी रोमांचकारी बना देंगे। टीम के मुख्य सलाहकार अजित पाल सिंह, प्रमुख कोच सेड्रिक डिसूजा, सहायक कोच बारटेल बर्खाउट तथा टीम कप्तान सरदार सिंह की अगुवाई में दिल्ली वेवराइडर्स इस साल ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हॉकी इंडिया लीग 25 जनवरी से शुरु हो रही है। दूसरे सीज़न का पहला मैच मोहाली में 25 जनवरी, 2014 को खेला जाएगा जहां दिल्ली वेवराइडर्स का मुकाबला जेपी पंजाब वॉरियर्स से होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.