पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंचकूला। द ब्रिटिश स्कूल की बहन-भाई की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को सम्मान दिलाया है। स्कूल की इशिका गोयल और उनके बड़े भाई तनिष्क गोयल ने चौथी साउथ एशियन स्के चैंपियनशिप में देश के लिए एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। स्कूल की स्के स्टार इशिका ने अपनी कैटेगरी में एक बार फिर गोल्ड मेडल जीता। उन्हें इस स्वर्णिम सफलता का श्रेय अपने कोच और पेरेंट्स को दिया जिन्होंने इशिका को यहां तक लाने में अहम भूमिका अदा की।
इशिका इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्के चैंपियनशिप में देश और राज्य को सम्मान दिला चुकी है। वे अपने बड़े भाई तनिष्क गोयल से प्रेरणा लेती हैं जो स्वयं स्के स्टार हैं। उनके भाई ने इसी चैंपियनशिप की +45 किलोग्राम में सिल्वर मेडल हासिल किया। द ब्रिटिश स्कूल के डायरेक्टर संजय सेठी ने इस शानदार उपलब्धी के लिए बहन-भाई की जोड़ी इशिका और तनिष्क को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.