पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमोहाली। हॉकी इंडिया लीग के पहले सीजन में कुछ खास नहीं कर सकी पंजाब की टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धी है कि इस बार लीग की शुरुआत उसके घर यानी की मोहाली से होगी। लीग के शानदार उद्घाटन के मोहाली पूरी तरह से तैयार है और पहले मुकाबले के दोनों टीमें भी। लीग का पहला मुकाबला होगा पंजाब जेपी और दिल्ली वेवराइडर्स के बीच। दोनों ही टीमें दमदार हैं और इस बार पहले मैच में हॉकी का असली रोमांच देखने को मिलेगा।
शानदार होगा आगाज: लीग के आयोजकों ने लीग के उद्घाटन को शानदार और यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। अमेरिकी कलाकारों का प्रदर्शन, साउंड एंड लाइट शो और बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाकरी का प्रदर्शन इस शनिवार को मोहाली में होने वाले हीरो हॉकी इंडिया लीग के उद्घाटन समारोह के आकर्षण होंगे। समारोह का स्टार स्पोट्र्स पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसमें कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और टीवी पर देखने वाले दर्शकों को 30 मिनट तक भरपूर मनोरंजन मिलेगा।
साउंड एंड लाइट शो के आयोजन के दौरान 13 हजार क्षमता वाला स्टेडियम पूरी तरह से अंधेरे में डूब जाएगा। इसके अलावा दर्शकों को लेजर शो के जरिए हॉकी इंडिया लीग के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इसमें इस प्रतियोगिता के पहले साल के मैचों के उनके परिणामों, खिलाडिय़ों आदि के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी कलाकार 'ह्यूमन स्लिंगकीÓ का प्रदर्शन करेंगे। दर्शक पहली बार भारत में इस तरह का कार्यक्रम देखेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.