पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाईजीरिया जेल में पंद्रह महीनों से कैद है देश के दस युवक

नाईजीरिया जेल में पंद्रह महीनों से कैद है देश के दस युवक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर। देश के विभिन्न हिस्सों के रहने वाले 10 भारतीय जिसमें दो पंजाब से हैं पिछले पंद्रह माह से नाईजेरिया के जेल में नारकीय जीवन गुजारने को मजबूर हैं। आज होशियारपुर के माडल टाउन के रहने वाले गगन कुमार भारद्वाज व गुरदासपुर के सरबजीत कौर के परिजनों के साथ साथ अन्य युवकों के परिजनों ने सांसद अविनाश राए खन्ना से मिल अपने बच्चों को सुरक्षित वापसी के लिए मार्मिक गुहार लगाई।

क्या है मामला
पंजाब के गगन कुमार व गुरदासपुर के सरबजीत सिंह सहित 10 भारतीयों को पिछले साल 25 नवंबर को नाइजीरियाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किया गया था। नाईजीरियाई पुलिस ने इन सभी 10 भारतीयों पर आरोप लगाया था कि इन लोगों ने शिप पर नौकरी करते हुए कच्चे तेल की चोरी की है।ं कच्चे तेल की चोरी के आरोप में सभी 10 भारतीय युवकों गगन कुमार व सरबजीत सिंह सहित राजस्थान के सीकर के रहने वाले चंद्रशेखर शर्मा, हरियाणा के अजय कुमार, यूपी के कैप्टन शैलेश कुमार, अरविन्दर भारद्वाज, अशरफ अली व संजीव कुमार केरल के निमेश कोड़ी, बिहार के इंजीनियर धर्मराज कुमार को जेल में डाल दिया गया था।

आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और पढ़िए पूरी खबर विस्तार से।