पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। स्पोर्टी लुक में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का ड्राइविंग एक्सपीरियंस होगा। ट्रैवल करते हुए न रास्ता ढूंढना नहीं पड़ेगा, क्योंकि जीपीएस सिस्टम खास इंस्टॉल किया गया है। स्टीयरिंग व्हील पर माउंटेड कंट्रोल बनाया है। ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम, टच-स्क्रीन मल्टीमीडिया सिस्टम लगा है। साथ बेहतरीन सिटिंग व आकर्षक इंटीरियर जैसे कई फीचर्स हैं। एक गाड़ी में सभी फीचर्स लग्जरी स्टाइल में एक्सपीरियंस कराने के लिए टाटा लाया है दो नई गाडिय़ां। टाटा 'विस्टा टेकÓ और 'नैनो ट्विस्टÓ। शुक्रवार को सेक्टर-17, होटल ताज में टाटा मोटर्स की यह दोनों गाडिय़ां लॉन्च की गई। कंपनी के रीजन मैनेजर नवनीत त्रिहन इसे लॉन्च करने पहुंचे थे। उनके साथ कंपनी के अन्य मेंबर्स भी मौजूद थे।
नवनीत ने बताया,'यह दोनों गाडिय़ां अप्पर और मिडल क्लास वालों के लिए है। उनकी डिमांड को ध्यान को देखते हुए इसे डिजाइन किया है। यह गाड़ी एरो डायनॉमिक है। दिखने में स्पोर्टी है। साथ ही इसकी रोड ग्रिप बहुत स्ट्रॉन्ग है। हाइवे और रोड पर ऐसे चिपक कर चलती है, जिससे स्किप करने का खतरा नहीं रहता। गाड़ी में नई टेक्नॉलॉजी वाले बेस्ट क्वालिटी फीचर्स डाले हैं। इंटीरियर्स-एक्सटीरियर के साथ इसे लग्जरी स्टाइल का बनाया है। यह दोनों गाडिय़ां बी-प्लस कैटेगरी में लॉन्च की है। ताकि अप्पर और मिडल क्लास की डिमांड पूरी कर सकें।Ó
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.