पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडी कॉलेज में पनाश फेस्टिवल

एसडी कॉलेज में पनाश फेस्टिवल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. एसडी कॉलेज सेक्टर 32 के 14वें एनुअल मैनेजमेंट फेस्टिवल पनाश 2014 का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कॉलेज के बीबीए क्लब की ओर से करवाए गए इस फेस्टिवल में 15 कॉलेजेस ने हिस्सा लिया। फेस्टिवल में एड मैड शो, मॉक एनकाउंटर, म्यूट कॉमेंट्री, जस्ट ए मिनट, जेकी क्विज, कोरियोग्राफी कंपीटिशन और मिस्टर व मिस पनाश कंपीटिशन हुआ। फेस्ट के दौरान फिल्मी गीतों पर लड़कियों ने ऐसा परफॉरमेंस दिया कि पूरा ऑडिटोरियम उनके स्टेप्स पर झूम उठा। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. भूषण कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह के कंपीटिशन से स्टूडेंट्स की एडमिनिस्ट्रेटिव स्किल्स इम्प्रूव होती हैं साथ ही टीम स्पिरिट भी बढ़ती है।

NOTE: आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कीजिए और देखिए इस इवेंट की कुछ चुनिंदा तस्वीरें।

फोटोः अश्वनी राणा