पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धुंध की वजह से हरियाणा में बिजली सप्लाई बाधित, ट्रेन पर भी पड़ा असर

धुंध की वजह से हरियाणा में बिजली सप्लाई बाधित, ट्रेन पर भी पड़ा असर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। घनी धुंध की वजह से हरियाणा में बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। स्थिति यह है कि सुबह के वक्त करनाल, कुरुक्षेत्र, झज्जर और रोहतक में कई जगह बिजली व्यवस्था ठप हो गई। बिजली की समस्या रेलवे को भी आ रही है। इसके चलते अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली छह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा से भी ज्यादा समय से देरी से चल रही है। बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि धुंध की वजह से बिजली की की आपूर्ति में परेशानी आ रही है। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह के वक्त धुंध के कारण थोड़ी दिक्कत आई थी। लेकिन दिन में सब सामान्य हो जाएगा।