पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचंडीगढ़। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस व भाजपा पिछड़ रही तो आप अभी से बढ़त ले रही है। स्थिति यह है कि आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव एक राउंड हरियाणा में पूरा भी कर चुके। अब दूसरे की तैयारी है। इसके साथ ही आज चंडीगढ़ में निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी से पहले आप हरियाणा में लोकसभा के प्रत्याशी की घोषणा भी कर देगी। इसके पीछे सोच यह है कि प्रत्याशी को प्रचार और क्षेत्र के मुद्दे उठाने के लिए पूरा समय मिल जाए। पार्टी ने प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट तैयार कर ली है। इसकी घोषणा अब किसी भी वक्त हो सकती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.