पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोट दिए, ताकि अपने मन मुताबिक सरकार चुन सके

वोट दिए, ताकि अपने मन मुताबिक सरकार चुन सके

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। हरियाणा में राष्ट्रीय मतदान दिवस पर अलग अलग जगह कार्यक्रम किए गए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुडग़ांव में राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा ने नए मतदाताओं को उनके पी.वी.सी कार्ड वाले मतदाता पहचान-पत्र वितरित किए।राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान होना चाहिए। खासतौर पर युवाओं को मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। तभी हम लोकसभा में अपनी अच्छी भूमिका अदा कर सकते हैं।

समारोह में मुख्य सचिव एससी चौधरी रहे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति इस बार भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़े उत्साह एवं धूमधाम से प्रदेशभर में राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मनाया गया।हरियाणा में 4 लाख पुरुष और 4 लाख ही महिलाएं मतदाता शामिल हुए हैं। इसमें भी युवा मतदाताओं ने अधिक संख्या में वोट बनवाए जिनकी लगभग 88 प्रतिशत संख्या है।

हरियाणा में मतदाताओं की कुल संख्या एक करोड़ 55 लाख हो गई है। इनमें करीब 84 लाख पुरुष तथा 71 लाख महिला मतदाता हैं। उन्होंने नए पंजीकृत मतदाताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर अवश्य जाएं और अपना मतदाता पहचान-पत्र प्राप्त करें।